द फॉलोअप डेस्क
राज्यपाल संतोष कमार गंगवार आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने इस अवसर पर अपने पुत्र के विवाह एवं आशीर्वाद समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। शिष्टाचार मुलाकात में राज्यपाल ने झारखंड के विकास और अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा राज्यपाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। उन्हें भी अपने पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पत्र दिया।
