द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में एक बार फिर सियासी पारा सिर चढ़कर बोल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने राजभवन पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्यपाल के कार्यशैली पर सवाल उठाया है। दरअसल राज्य के महामहिम सीपी राधाकृष्णन इन दिनों झारखंड के सभी जिलों का बारी-बारी से दौरा कर रहे हैं। राज्यपाल का दौरा सत्तापक्ष को नहीं भा रहा है। इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है। जो चर्चा का विषय बन गया है।

1932 और सरना धर्म कोड को राजभवन से लौटाया
अपने विधानसभा क्षेत्र के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत झामुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर आदिवासियों की पहचान सरना धर्म कोड को विधानसभा से पारित कर राजभवन को भेजा। लेकिन, राजभवन ने बिल लौटा दिया। 1932 खतियान के आधार पर स्थानीयता के बिल को विधानसभा से पारित राजभवन भेजा उसे भी लौटा दिया गया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल भी भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष ने अपने ट्विटर अकॉउंट पर भी 1932 स्थानीयता बिल और सरना धर्म कोड को राजभवन से लौटा दिए जाने की बात कही।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N