logo

राज्यपाल ने नीलांबर-पितांबर विवि के कुलपति के सारे अधिकार सीज किए, इस्तीफा देने का आदेश

राज्यपाल ने नीलांबर-पितांबर विवि के कुलपति के सारे अधिकार सीज किए, इस्तीफा देने का आदेश


द फॉलोअप, रांची
राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पितांबर विश्वविद्यालय मेदिनीनगर के कुलपति दिनेश कुमार सिंह के सारे प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सीज कर लिए हैं। इतना ही नहीं राज्यपाल ने दिनेश कुमार सिंह को तत्काल कुलपति पद से इस्तीफा देने का निर्देश दिया है। राज्यपाल को दिनेश कुमार सिंह के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थी। राज्यपाल ने शिकायतें मिलने के बाद विशेष ऑडिट कराया। ऑडिट में वित्तीय अनियमितता करने के आरोप सही पाए गए। ऑडिट में कुलपति पर करोड़ों रुपए की हेराफेरी करने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा परीक्षा नियंत्रक और कई अन्य अधिकारियों के विरुद्ध भी मामला प्रकाश में आया है। यहां मालूम हो कि दिनेश कुमार सिंह की फरवरी 2025 में कुलपति पद पर नियुक्ति हुई थी।

Tags - Vice-Chancellor Nilamber-Pitamber University Dinesh Kumar Singh Power-Seize