logo

पीएम को झारखंड की स्थिति से अवगत कराया, उप राष्ट्रपति से भी मिले राज्यपाल

pmm3.jpg


द फॉलोअप, रांची
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के क्रम में राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राज्य के समसामयिक घटनाक्रम तथा राज्यहित एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया।    इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को लोक भवन, झारखण्ड द्वारा प्रकाशित "संवाद से विश्वास" की प्रति भी भेंट की, जिसमें राज्यपाल महोदय के दो वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख पहलों एवं गतिविधियों का संकलन है। इससे पहले राज्यपाल ने संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से भी शिष्टाचार भेंट की। भेंट के क्रम में उन्हें भी लोक भवन, झारखण्ड द्वारा प्रकाशित "संवाद से विश्वास" की प्रति भेंट की, जिसमें राज्यपाल के दो वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों एवं गतिविधियों का संकलन है।

Tags - Governor Santosh Kumar Gangwar PM Vice President meeting 'Samvad Se Vishwas' (Trust through Dialogue) book