logo

झारखंड के स्कूलों में मिलेगी रक्षाबंधन की छुट्टी, 28 अगस्त वाले कार्यक्रम की तिथि बदली

school25.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में 28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी मिलेगी। परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को यह निर्देश दिया है। दरअसल, इससे पहले शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 28 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन सुबह 9  से 10 बजे तक स्कूलों को खुला रखना था। शिक्षकों को यह निर्देश दिया गया था कि वे स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराएं। अब खेलकूद का कार्यक्रम 28 अगस्त की बजाय 27 अगस्त को ही आयोजित किया जाएगा।

दरअसल, केंद्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक सभी स्कूलों में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 28 अगस्त से 30 अगस्त  तक खेलेगा भारत-जीतेगा भारत विषय पर 3 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। 

27 अगस्त को स्कूलों में होगी खेलकूद प्रतियोगिता
28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी है। हालांकि, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने आदेश जारी किया था कि 28 अगस्त को भी स्कूल खोलना है। हालांकि, अब परियोजना निदेशक ने आदेश जारी किया है कि 28 अगस्त की जगह 27 अगस्त को ही खेलेगा भारत-जीतेगा भारत कार्यक्रम का आयोजन होगा और रक्षाबंधन की छुट्टी रहेगी। हालांकि, 29 और 30 अगस्त को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिता होगी। 30 अगस्त को रविवार है और इस दिन स्कूल खुले रहेंगे। क्षतिपूर्ति अवकाश को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

शिक्षा सचिव के आदेश पर थी नाराजगी
दरअसल, 28 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन स्कूल खोलने के आदेश पर शिक्षकों में असंतोष था। अभिभावकों में भी नाराजगी थी। इस आदेश में बदलाव की मांग की जा रही थी। अब परियोजना निदेशक के आदेश से शिक्षकों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, 28 अगस्त को सुबह 9 बजे से लेकर 10 बजे तक स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया गया था और इस दिन रक्षाबंधन का यही शुभ मुहूर्त है। 

Tags - Raksha Bandhan HolidayJharkhand Government SchoolGovernment SchoolJharkhand News