logo

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रांची में इन ट्रेनों का होगा ठहराव

train291.jpg

रांची  

रांची से ट्रेन से तीर्थ यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। रेलवे की ओर घोषणा की गयी है क आनंद मार्गी धर्म महासम्मेलन के लिए रांची के पुनदाग स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव होगा। हालांकि इस ठहराव की व्यवस्था अस्थाई तौर पर की गयी है। फिर भी इससे तीर्थ पर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। मिली खबर के मुताबिक आनंदा नगर (पुनदाग) में आनंद मार्गी धर्म महासम्मेलन के लिए 29/05/2024 से 04/06/2024 तक निम्नलिखित ट्रेनों का 01 मिनट के लिए ठहराव पुनदाग स्टेशन पर तय किया गया है। 

इन ट्रेनों का होगा ठहराव 

 

1.    ट्रेन संख्या 13303 धनबाद - रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 07:27 बजे एवं प्रस्थान 07:28 बजे होगा। 

2.    ट्रेन संख्या 13304 रांची – धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 20:54 बजे एवं प्रस्थान 20:55 बजे होगा। 

3.    ट्रेन संख्या  13403 रांची – भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 21:04 बजे एवं प्रस्थान 21:05 बजे होगा। 

4.    ट्रेन संख्या  13404 भागलपुर - रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 06:19 बजे एवं प्रस्थान 06:20 बजे होगा।

5.    ट्रेन संख्या 15027 हटिया गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 19:14 बजे एवं प्रस्थान 19:15 बजे होगा।

6.    ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर - हटिया मौर्य एक्सप्रेस का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 04:32 बजे एवं प्रस्थान 04:33 बजे होगा।


7.    ट्रेन संख्या  18105 राउरकेला – जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 22:15 बजे एवं प्रस्थान 22:16 बजे होगा। 

8.    ट्रेन संख्या 18106 जयनगर - राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 07:55 बजे एवं प्रस्थान 07:56 बजे होगा। 

9.    ट्रेन संख्या  18627 हावड़ा - रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 20:09 बजे एवं प्रस्थान 20:10 बजे होगा। 

10.    ट्रेन संख्या  18628 रांची – हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 07:12 बजे एवं प्रस्थान 07:13 बजे होगा। 

11.    ट्रेन संख्या  18619 रांची – दुमका एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 23:20 बजे एवं प्रस्थान 23:21 बजे होगा। 

12.    ट्रेन संख्या  18620 दुमका - रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 01:49 बजे एवं प्रस्थान 01:50 बजे होगा। 

13.    ट्रेन संख्या  03595 बोकारो स्टील सिटी  - आसनसोल मेमू का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 03:46 बजे एवं प्रस्थान 03:47 बजे होगा। 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Train NewsRailway StationTemporary StoppageJharkhand News