द फॉलोअप डेस्क
अगर आपको लिखने का शौक है, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए एक शानदार अवसर शुरू किया है, जिसमें लेख लिखकर आप हर महीने 50 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। यह मौका प्रधानमंत्री मेंटरशिप योजना के तहत दिया जा रहा है, जिसे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शुरू किया है।
30 वर्ष तक के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के विद्यार्थी और शिक्षत इसमें भाग ले सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 10 जून 2025 तक है। चुने गए 50 युवा लेखकों को 6 महीने तक हर महीने 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। चुनी गयी प्रतिष्टियों पर आधारित किताबों को प्रकाशित किया जाएगा। चयनित लेखकों को जीवन भर किताब की बिक्री पर 10% रॉयल्टी भी मिलेगी।
इन विषय पर लिखना है
1. राज्य निर्माण में प्रवासी भारतीयों का योगदान (10 लेखक चुने जाएंगे)
2. भारतीय ज्ञान प्रणाली (20 लेखक चुने जाएंगे)
3. आधुनिक भारत के निर्माता (1950-2025) (20 लेखक चुने जाएंगे)
आप अपना लेखन ऑनलाइन लिंक [innovateindia.mygov.in/yuva-2025/](https://innovateindia.mygov.in/yuva-2025/) भेज सकते हैं। लेख की अधिकतम सीमा 10,000 शब्द है। साथ में 200 शब्दों का सारांश हिंदी या अंग्रेजी में देना होगा। प्रति प्रतिभागी केवल एक प्रविष्टि स्वीकार होगी।
चयन प्रक्रिया?
- प्रविष्टियों का मूल्यांकन: 11 जून से 10 जुलाई 2025 तक
- राष्ट्रीय जूरी की बैठक: 21 से 25 जुलाई 2025
- परिणाम घोषित: 31 जुलाई 2025
- पुस्तक का प्रकाशन: 31 मई 2026 तक