logo

गोड्डा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

godda7.jpg

गोड्डा 
गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महागामा थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने ग्राम समरी निवासी अनिल यादव के घर पर छापेमारी की, जहां से बिना नंबर और घिसे हुए चेचिस नंबर वाली एक चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध
पुलिस ने मौके से अनिल यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर समरी गांव स्थित एक झोपड़ी से चोरी की तीन अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद कर जब्त की गईं।
मामला दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी
इस मामले में महागामा थाना कांड संख्या-147/26 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद  किए गए है। गिरफ्तार आरोपी अनिल यादव (22 वर्ष), पिता- चैतु यादव, निवासी- समरी, थाना महागामा, जिला गोड्डा।

Tags - Godda News Jharkhand Crime Bike Theft Police Action Motorcycle Recovery