logo

गोड्डा में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, देवर ने भाभी पर ताना पिस्टल 

G_P.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने उस समय खतरनाक रूप ले लिया, जब एक युवक ने अपनी ही भाभी पर देसी कट्टा तानकर जान से मारने की कोशिश की। मामले की शिकायत मिलते ही मेहरमा पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 6 मार्च  को आवेदिका सुहागिन बेसरा (उम्र करीब 20 वर्ष), पति बेरनेट मरांडी,  मेहरमा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। अपने आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद के दौरान उनके देवर अगस्टिन मरांडी ने उन पर देसी कट्टा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए मेहरमा थाना ने कांड दर्ज कर तत्काल जांच शुरू कर दी। गोड्डा के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी अगस्टिन मरांडी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर एक देसी पिस्टल (कट्टा) भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी अगस्टिन मरांडी, पिता सोरेन मरांडी उर्फ सुरेन्द्र मरांडी, थाना मेहरमा, जिला गोड्डा का निवासी बताया जा रहा है। इस छापेमारी दल में मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ ठाकुर, मनोज कुमार निराला, ब्रह्म सिंह, मनोज कुमार रंजन और थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मेहरमा प्रभाग की इंस्पेक्टर रूबी एड्रीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags - Godda news Mehrma thana news Godda crime news Mehrma police action family dispute Godda devar threatened bhabhi country made katta threat Jharkhand crime news Godda district incident Mehrma police arrest