logo

गोड्डा में पिकअप वैन की टक्कर से राहगीर की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-133 किया जाम

WhatsApp_Image_2026-06-13_at_1_16_40_PM_(1).jpeg

गोड्डा
महागामा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से घायल व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने महागामा-गोड्डा NH-133 मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी है।
तेज रफ्तार पिकअप वैन ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह महागामा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को तुरंत महागामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मों का ताव न सहते हुए डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।गुस्साए लोगों ने NH-133 मुख्य मार्ग को किया जाम 
गुस्साए लोगों ने महागामा-गोड्डा NH-133 मुख्य मार्ग को जाम कर दिया घटना की सूचना मिलते ही महागामा पुलिस निरीक्षक उपेंद्र महतो और थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को उचित कार्रवाई और सरकारी प्रावधानों के तहत सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया।
 

Tags - Godda Mahagama Road Accident NH-133 Jharkhand News