गोड्डा
जिले में ज्वेलरी दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (महागामा) के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की। महागामा थाना कांड संख्या 33/26 के अनुसंधान के दौरान मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में छोटू कुमार ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही और पूछताछ के आधार पर मो. मोकर्रम, जिया उर्फ जियाउर्रहमान तथा सूरज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने हनवारा थाना क्षेत्र की दो ज्वेलरी दुकानों सहित संबंधित कांड में चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चांदी के जेवर, तीन मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
1. छोटू कुमार (18 वर्ष), सन्हौला शिव मंदिर टोला, भागलपुर (बिहार)
2. मो. मोकर्रम (19 वर्ष), भिखनचक, भागलपुर (बिहार)
3. जिया उर्फ जियाउर्रहमान (20 वर्ष), सुखसेना, भागलपुर (बिहार)
4. सूरज कुमार (24 वर्ष), तेतरी वार्ड संख्या-03, नौगछिया, भागलपुर (बिहार)
बरामद सामान:
• मोबाइल फोन – 03
• चांदी का ब्रेसलेट – 01
• चांदी की गले की चेन – 01
• मोटरसाइकिल – 01
छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र कुमार महतो, महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल, हनवारा थाना प्रभारी ध्रुव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक खालीद अहमद खान, अजय सिंह रवानी सहित महागामा एवं हनवारा थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।
