logo

गोड्डा में बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, महगामा में SDO के नेतृत्व में पुलिस का फ्लैग मार्च

WhatsApp_Image_2026-05-26_at_7_11_28_PM.jpeg

गोड्डा 
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) आलोक वरण केसरी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम रखने का संदेश दिया गया। यह फ्लैग मार्च महगामा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकाला गया। प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए जागरूक करना था। 
शांति और सौहार्द के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध
DC मेघा भारद्वाज ने कहा कि जिला प्रशासन बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

 
संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वहीं, SP अनुदीप सिंह ने कहा कि पर्व के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से CO खगेन महतो, थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Tags - Godda News Bakrid 2026 Flag March Jharkhand Administration Festival Security