logo

गोड्डा : हत्याकांड में 7 अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

godda654.jpg

गोड्डा 
19 मई 2025 को बोआरीजोर थाना (गोड्डा) क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फूललक्ष्मी निवासी तालू मुर्मू की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी के आवेदन पर बोझाजोरी थाना में कांड संख्या 24/25 के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी (विशेष अनुसंधान दल) का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई।
तकनीकी अनुसंधान और पुलिस कार्रवाई के तहत कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में से कई ने अपने जुर्म को स्वीकार किया है और घटना में संलिप्तता की बात कबूल की है। पुलिस ने इनके पास से मृतक का मोबाइल फोन, सिम कार्ड, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, प्लास्टर कटर और अन्य सामग्री बरामद की है।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते निम्नलिखित हैं:
1.    मोबिन अंसारी (38 वर्ष), फूललक्ष्मी, थाना-फूलोंलक्ष्मी, जिला-साहिबगंज
2.    असलम उस्मान (27 वर्ष), साखेम, थाना-हनवारा, जिला-गोड्डा
3.    मुन्ना अंसारी (40 वर्ष), ठाकुरगंगटी, थाना-ठाकुरगंगटी, जिला-गोड्डा
4.    फिरोज राय (40 वर्ष), कुमारडंग, थाना-हनवारा, जिला-गोड्डा
5.    अरविंद कुमार (24 वर्ष), कुमारडंग, थाना-हनवारा, जिला-गोड्डा
6.    रंजीत मंडल (45 वर्ष), ठाकुरगंगटी, थाना-ठाकुरगंगटी, जिला-गोड्डा
7.    ललन मंडल उर्फ ललू मंडल (50 वर्ष), फूलोंलक्ष्मी, थाना-फूलोंलक्ष्मी, जिला-साहिबगंज
बरामद सामान में 7 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन, मृतक का मोबाइल और सिम कार्ड, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest