रांची, चुटिया
शहर के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मंगलवार को एक युवती अचेत अवस्था में मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस और चुटिया पुलिस ने तत्काल युवती को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवती नशे की हालत में थी। हालांकि, उसकी पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवती वहां कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में वह अचेत हुई।
पुलिस का कहना है कि युवती के होश में आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, अस्पताल में उसका इलाज जारी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
.jpg)