logo

सिटी गोल्ड का मंगलसूत्र देखकर भड़के लड़की वाले, थाने पहुंची शिकायत

सोलुग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बोकारो में सोमवार को दो परिवार का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां एक दूल्हा मंडप की जगह सीधे थाने पहुंच गया। दरअसल मामला बालीडीह थाना क्षेत्र का है। शादी में विवाद के कारण विवाह नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि वर व कन्या पक्ष में विवाद मंगलसूत्र को लेकर हुआ था। वर पक्ष सिटी गोल्ड का मंगलसूत्र लेकर गया था। इसे देखकर लड़की वाले लोग गुस्सा हो गये। दोनों पक्ष थाने में शिकायत लेकर पहुंच गये। 


कन्या पक्ष ने थाने में आवेदन दिया 
लड़की वालों की तरफ से दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। जिसमें कहा गया कि विवाह लगने के बाद से अभी तक करीब ढाई लाख रुपये दिया गया। विवाह की रात भी वर पक्ष ने और दो लाख रुपये की मांग जो हमलोग दे नहीं पाए। इस आवेदन में धनबाद जिला अंतर्गत कतरास बाजार स्थित मिश्रा बस्ती निवासी दुल्हा हेमंत मिश्रा (पिता सोमर मिश्रा), मां रीना देवी तथा भाई जयंत मिश्रा को आरोपी बनाया गया है।


आरोप से किया इनकार 
लड़के वालों का कहना है कि दहेज की कोई बात नहीं थी। उनलोगों ने शुरू में ही दहेज ना लेने की बात की थी। रात को विवाद भी दहेज को लेकर नहीं, बल्कि मंगलसूत्र को लेकर हुआ था। उनके पास पैसा नहीं था इस वजह से वे लोग सिटी गोल्ड का मंगलसूत्र लाए थे, लेकिन कन्या पक्ष के लोग सोने का मंगलसूत्र की बात पर अड़ गए। साथ ही यह भी बताया कि अभी तक एक कार्यक्रम के दौरान 10,101 रुपये मिला। वहीं, मैंने लड़की से मदद के रूप में 22 हजार रुपये लिया है। वह विवाह करना चाहता है लेकिन लड़की वाले नहीं मान रहे हैं।