logo

रांची स्टेशन में ट्रेन पर चढ़ने के दौरान नीचे गिरी लड़की, फिर जो हुआ...

train_ranchi.jpg

द फॉलोअप डेस्क,रांची
रांची रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक लड़की नीचे गिर गई। गनीमत की बात यह है कि लड़की ठीक है। उसे बस कुछ मामूली चोटें आई हैं। लड़की को गिरते देख आरपीएफ जवान तुरंत एक्शन में आए। उन्होंने ट्रेन रुकवाकर लड़की को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया।  लोग लड़की के बच जाने को किसी चमत्कार कह रहे हैं। यहा पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया।


सीसीटीवी में दिखा हैरान कर देने वाला मंजर
रांची आरपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 13351 एक्सप्रेस में एक लड़की चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच लड़की ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में गिर गई। आरपीएफ के मुताबिक जिस लड़की की जान बचाई गई उसका नाम मोनिका कुमारी है। लड़की ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 13351 से तमिलनाडु जाने के लिए रांची आयी थी। इस दुर्घटना में उसके पैर में हल्की खरोंच आयी है। रेलवे के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद लड़की को स्वस्थ घोषित कर दिया। आरपीएफ द्वारा उसके पिता बिरसा उरांव को मोबाइल नंबर पर सूचना दी गयी, बाद में समुचित सत्यापन के बाद लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
 

Tags - Ranchiranchi railway station