द फॉलोअप डेस्क
तेलंगाना में आयोजित होने वाली 72वीं सीनियर नेशनल विमेन कबड्डी चैंपियनशिप में गिरिडीह की बेटी रिया मंडल झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। रिया मंडल इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम के साथ तेलंगाना रवाना हो चुकी हैं। रिया की इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है। गिरिडीह कबड्डी एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मीनारायण सिंह ने रिया मंडल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने कहा कि रिया की मेहनत और लगन आने वाले समय में जिले और राज्य का नाम रोशन करेगी।
