logo

अब बेटियां होंगी और भी सुरक्षित: गिरिडीह में महिला पुलिस की 'स्पेशल बाइक पेट्रोलिंग' शुरू, एक्शन मोड में दिखे एसपी

Screenshot_2026-05-12_033525.jpg

गिरिडीह
गिरिडीह में महिला सुरक्षा को लेकर एसपी डॉ विमल कुमार एक्शन मोड में नजर आए। मंगलवर को उन्होंने महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। सबसे पहले एसपी ने महिला थाना परिसर से छह दोपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों पर 12 महिला पुलिसकर्मियों की टीम तैनात रहेगी, जो शहर के उन इलाकों में लगातार गश्त करेगी जहां छात्राओं और महिलाओं की आवाजाही अधिक रहती है। खासकर स्कूल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी।


अब महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी तुरंत सुरक्षा: जानें कैसे
इसके बाद एसपी डॉ विमल कुमार झंडा मैदान के पास स्थित दो वर्षों से बंद पड़े पुलिस सहायता केंद्र पहुंचे और उसका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द सहायता केंद्र को फिर से शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के चालू होने से आम लोगों, खासकर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी सहायता तुरंत मिल सकेगी।


छात्राओं से एसपी की 'सीक्रेट' बातचीत: जानें पूरा मामला
महिला सुरक्षा को लेकर जमीनी स्थिति समझने के लिए एसपी,  सर जेसी बोस छात्रा विद्यालय से महिला महाविद्यालय तक पैदल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। एसपी ने छात्राओं से उनकी समस्याएं सुनीं और यह जानने का प्रयास किया कि सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए। महिला महाविद्यालय पहुंचकर एसपी ने कॉलेज के प्राचार्य से भी मुलाकात की और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जाते रहेंगे।

Tags - GiridihNews WomenSafety PoliceAction JharkhandNews StudentSecurity