logo

गिरिडीह में बंद घर पर चोरों का धावा, 15 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ

giri_CHORI1.jpg

गिरिडीह 

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बीबीसी रोड स्थित सतगलिया मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये से अधिक की सम्पति लेकर फरार हो गए। चोर घर से लगभग पांच लाख रुपये नकद, 10 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ़ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़िता श्वेता सिन्हा ने बताया कि वह पिछले सप्ताह अपनी बेटी के इलाज के लिए हजारीबाग गई थीं। उनके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं, जिसके कारण घर बंद था। शुक्रवार को जब वह वापस लौटीं तो बाहर का ताला सही-सलामत था, लेकिन अंदर का दरवाजा खुला मिला।

सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था

घर के भीतर प्रवेश करने पर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात गायब हैं। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Tags - Closed house theft Police investigationJharkhand news