गिरिडीह:
महेशलूंडी पंचायत के तिनकोनिया के पास लगातार हो रही भारी बारिश के कारण एक विधवा महिला के घर का एक हिस्सा गिर गया। पीड़ित महिला की पहचान कनिज फातिमा के रूप में हुई है। घटना के बाद महिला के सामने आवास और सुरक्षा की समस्या खड़ी हो गई है। बताया गया कि बारिश के दौरान घर का एक हिस्सा अचानक ढह गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित महिला को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
.jpeg)
अबुआ आवास योजना में नाम, फिर भी नहीं मिली राशि
महेशलूंडी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव ने बताया कि कनिज फातिमा का नाम अबुआ आवास योजना में दर्ज है। हालांकि, फंड की कमी के कारण अब तक उन्हें आवास निर्माण के लिए राशि नहीं मिल पाई है। ऐसे में जर्जर मकान में रहने को मजबूर महिला के घर का एक हिस्सा बारिश में गिर गया। मुखिया ने बताया कि महिला को आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, महिला ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आवास निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें सुरक्षित आशियाना मिल सके।