गिरिडीह
Girdih News: पीरटांड़ प्रखंड के शहरपुरा में बुधवार को दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू (Sudivya Kumar Sonu) की पत्नी श्वेता शर्मा (Shweata Sharma) और उनकी दोनों बेटियों ने शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि (tribute) अर्पित की। इस दौरान श्वेता शर्मा दिवंगत नेता की स्मृतियों को याद कर भावुक हो गईं। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
.jpeg)
श्वेता शर्मा ने लोगों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद श्वेता शर्मा ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उनके पहुंचने पर स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और बातों को सुना तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान माहौल भावुक रहा। लोगों ने भी दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को श्रद्धांजलि दी।
.jpeg)
बोलीं श्वेता शर्मा- पीरटांड़ के लोग उनके पति के लिए परिवार जैसे थे
मौके पर श्वेता शर्मा ने कहा कि पीरटांड़ के लोग उनके पति के लिए परिवार के समान थे। यहां के लोगों से उनका गहरा जुड़ाव था और वे हमेशा क्षेत्र के विकास तथा लोगों की समस्याओं को लेकर चिंतित रहते थे। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के जो सपने अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करने की दिशा में वह लगातार काम करेंगी। उन्होंने कहा कि वह हमेशा पीरटांड़ की जनता के साथ खड़ी रहेंगी।
.jpeg)
बेटी सृष्टि ने कहा- पिता के दिल में बसते थे पीरटांड़ के लोग
दिवंगत मंत्री की बेटी सृष्टि ने भी भावुक होते हुए कहा कि उनके पिता के दिल में पीरटांड़ के लोग बसते थे। यहां के लोगों से उनका विशेष लगाव था। उन्होंने कहा कि पिता के जाने के बाद भी पूरा परिवार पीरटांड़ के लोगों के साथ खड़ा है और उनके सुख-दुख में सहभागी रहेगा। कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, रॉकी सिंह, दिलीप रजक समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे।