logo

गिरिडीह में बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Screenshot_2026-07-15_114628.jpg

गिरिडीह 
गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पालमो गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना की पूरी जानकारी 
मिली जानकारी के अनुसार तिसरी के राउतडीह निवासी करीब 20 वर्षीय प्रिंस यादव पिता– विजय यादव और 20 वर्षीय विवेक यादव पिता– विरेंद्र यादव बाइक से तिसरी चौक से सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार करीब 20 फीट दूर जाकर गिर पड़े। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों और तिसरी थाना पुलिस की मदद से उसे तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
जांच कर रही है पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही परिजन तिसरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। दोनों युवकों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। इधर, तिसरी थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बोलेरो को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है।

Tags - Giridih Road Accident Tisri Jharkhand Police Jharkhand News Tragic Accident