logo

गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, APK की लिंक भेजकर साइबर ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp_Image_2026-05-19_at_3_30_22_PM.jpeg

गिरिडीह 
गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गांडेय थाना क्षेत्र के रताबहियार इलाके में कुछ साइबर अपराधी मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। रताबहियार जंगल से घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने रताबहियार जंगल क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप कुमार मंडल (26 वर्ष), पिता टकरी मंडल, निवासी मारगोडीह, थाना गांडेय, जिला गिरिडीह के रूप में हुई है। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। 
आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास और पुलिस की अपील
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लोगों के मोबाइल पर “RTO e challan.apk” नाम का फर्जी लिंक भेजकर उन्हें झांसे में लेता था और साइबर ठगी को अंजाम देता था। इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 15/2026 दिनांक 18 मई 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ साइबर थाना कांड संख्या 12/2020 दर्ज है। इस कार्रवाई में साइबर डीएसपी आबिद खान समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। गिरिडीह पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और सतर्क रहें।

Tags - cyber crime news exclusive news girdih news Giridih Police