logo

कैंसर से पीड़ित है नक्सली जया मांझी, नाम बदलकर करा रही थी इलाज; पुलिस ने ऐसे पकड़ा

a1522.jpeg

बलराम, धनबाद:

1 करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक दा की पत्नी जया मांझी को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  उसे धनबाद के अशर्फी अस्पताल से गिरफ्तार किया गया है। जया मांझी कैंसर से पीड़ित है। वो नाम बदलकर अशर्फी अस्पताल में इलाज करवा रही थी। गिरिडीह पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अपने साथ ले गई है। पुलिस के वरीय अधिकारियों को इस बात की जानकारी हो गई। जिसके बाद मंगलवार को गिरिडीह की पुलिस धनबाद पहुंची। गिरिडीह साइबर क्राइम डीएसपी आबिद खान और डुमरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार, जया मांझी की गिरफ्तारी का नेतृत्व कर रहे थे।

भारी पुलिस बल के बीच हुई गिरफ्तारी
गौरतलब है कि नक्सली जया मांझी की गिरफ्तारी के समय बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जया मांझी को अशर्फी अस्पताल से गिरिडीह ले जाया गया है। बता दें कि 1 करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी की पत्नी जया मांझी को शुक्रवार को अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैंसर के वह अंतिम स्टेज में है। गॉल ब्लैडर में कैंसर की शिकायत है। उसे नाम बदलकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कविता नाम से वह अस्पताल में भर्ती थी।

सोमवार से ही थी गिरफ्तारी की चर्चा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में इलाज के दौरान 4-5 लोग और थे लेकिन पुलिस की दबिश के बाद वह सभी फरार हो गए। सोमवार को ही यह कयास लगाया जा रहा था कि जया मांझी की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन धनबाद पुलिस अशर्फी अस्पताल में उसे सिर्फ सुरक्षा के घेरे में लिए हुए थी। धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दनन ने बताया कि धनबाद पुलिस के द्वारा उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। वहीं आपको बता दें कि आज गिरिडीह पुलिस धनबाद पहुंची और जया मांझी को अपने साथ ले गई है। जय मांझी भी 25 लाख की इनामी नक्सली है।

Tags - Naxalite Jaya ManjhiNaxalite Jaya Manjhi arrestedAshrafi Hospital DhanbadGiridih Police