logo

गिरिडीह में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, भाई की साली से करना चाहता है शादी

ूदैाी1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के निमियाघाट क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने भाई की साली से शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा था। युवक ने कथित तौर पर लड़की को मौके पर बुलाकर शादी करवाने की जिद की और नीचे उतरने से इनकार कर दिया।


प्रेम संबंध की चर्चा, युवक पहले से शादीशुदा
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक अपने भाई की साली से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है। इसी को लेकर वह टावर पर चढ़ गया। जानकारी के मुताबिक युवक गोविंदपुर का रहने वाला है और पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है। घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, जिससे इलाके में काफी देर तक भीड़ लगी रही।


पुलिस और ग्रामीणों ने किया समझाने का प्रयास
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी देर तक चले प्रयास के दौरान युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

 

Tags - GiridihNews JharkhandNews Nimiaghat PoliceAction LoveAffair