logo

गिरिडीह : फर्जी जमाबंदी कर बेची जमीन, पुलिस ने तीन और आरोपियों को दबोचा

WhatsApp_Image_2026-05-20_at_12_49_13_PM.jpeg

गिरिडीह
गिरिडीह जिले के नवडीहा थाना क्षेत्र में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जमीन मालिक आनंद कुमार साहू द्वारा फरवरी 2025 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि थाना क्षेत्र स्थित 48 डिसमिल जमीन की गलत तरीके से जमाबंदी कर 18 लोगों ने मिलकर उसकी खरीद-बिक्री कर दी।
पहले दो जा चुके हैं जेल, अब तीन और धरे गए
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं बुधवार को पुलिस ने एस ड्राइव अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।फर्जी जमाबंदी से अवैध लाभ कमाने की थी कोशिश
पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है और जमीन फर्जीवाड़े से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि फर्जी जमाबंदी के माध्यम से जमीन की बिक्री कर अवैध लाभ लेने का प्रयास किया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags - Giridih Jharkhand Police Land Fraud Arrest Crime News