logo

गिरिडीह में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, नगर निगम ने दुकानदारों का सामान किया जब्त  

giri_NAGAR_N.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

गिरिडीह शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से गिरिडीह नगर निगम द्वारा सोमवार को व्यापक स्तर पर  अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान टावर चौक से शुरू होकर कालीबाड़ी चौक तक पहुंची। अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने कई फुटपाथी दुकानदारों का सब्जी, तराजू और अन्य सामान जब्त कर लिया और सभी को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मौक़े पर मौजूद सहायक उपनगर आयुक्त अशोक हांसदा ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शहर में लगातार अतिक्रमण हटाव अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले दुकानदारों को समझाया गया लेकिन न मानने पर उनका सामान जब्त किया गया। यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। उन्होंने आम नागरिकों और दुकानदारों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें। इस अभियान में निगम कर्मी और यातायात पुलिस के जवान मौजूद थे।

Tags - giridih municipal corporation anti encroachment drive giridih giridih city news footpath clearance giridih illegal shops action municipal team seizure vendor crackdown giridih