logo

जमीन विवाद में घायल मनजीत सिंह बग्गा से मिले गिरिडीह के मेयर और डिप्टी मेयर, जाना हाल

जमीन विवाद में घायल मनजीत सिंह बग्गा से मिले गिरिडीह के मेयर और डिप्टी मेयर, जाना हाल

गिरिडीह:

जमीन विवाद में घायल मनजीत सिंह बग्गा से शुक्रवार को गिरिडीह नगर निगम की महापौर प्रतिमा मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार ने मर्सी अस्पताल जाकर मुलाकात की। मेयर और डिप्टी मेयर ने मनजीत सिंह बग्गा से हालचाल जाना और परिजनों ने घटना की पूरी जानकारी ली। उपमहापौर सुमित कुमार ने मनजीत सिंह बग्गा से मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगाए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमले को झामुमो से जोड़कर अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। सुमित कुमार ने दावा किया कि इस केस में जेल गया व्यक्ति दरअसल, भाजपा नेता मनोज साहू का करीबी है। 

जांच से पहले आरोप लगाना सही नहीं!
उपमहापौर ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी जांच के किसी राजनीतिक दल पर आरोप नहीं लगाना चाहिए। किसी भी घटना में आरोप लगाने से पहले तथ्यों और पुलिस जांच का इंतजार करना चाहिए। मनजीत सिंह पर हुए हमले को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। ऐसे में पुलिस जांच के बाद ही घटना में शामिल लोगों और उनके संबंधों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बीते सोमवार को हुआ था जानलेवा हमला
गौरतलब है कि बीते सोमवार की देर रात को गिरिडीह नगर थानाक्षेत्र के गांधी चौक निवासी मनजीत सिंह बग्गा और उनके परिवार पर जानलेवा हमला हुआ था। हमले में मनजीत सिंह बग्गा गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर, मनजीत सिंह बग्गा की पत्नी और बहन का मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। स्थानीय लोगों ने एक हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। गुरुवार को बाबूलाल मरांडी ने भी मर्सी अस्पताल जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। 


 

Tags - Jharkhand NewsManjit Singh BaghaGiridih MayorGiridih Deputy MayorCrime News