गिरिडीह
गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सितलपुर श्मशान घाट रोड स्थित एक बंद पड़े सूने घर में चोरों ने धावा बोलकर नगदी, जेवरात एवं अन्य कीमती सामान समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामेश्वर महतो ट्रेजरी विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी हैं। वे 20 जून की शाम अपने पैतृक गांव गए हुए थे। इस दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था। सूने घर का फायदा उठाकर चोर छत के रास्ते घर में घुसे और दरवाजा तोड़कर कमरों में रखे सामान को खंगाल डाला। रामेश्वर महतो ने बताया कि वे अपने पत्नी के इलाज के लिए 50 हजार रुपये नगद घर में रखे हुए थे।
.jpg)
घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था
चोरों ने उस राशि के अलावा जेवरात और अन्य कीमती सामान भी अपने साथ ले गए। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। रविवार को जब वे वापस घर लौटे तो मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था और सभी कमरों का भी ताला टूटा हुआ मिला इसकी स्थिति देखकर चोरी की जानकारी हुई। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था, जबकि अलमारी और बक्सों के ताले टूटे हुए थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा संभावित सुराग जुटाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
.jpg)