logo

गिरिडीह में मछली व्यापारी से 2.07 लाख रुपए की लूट का खुलासा, देसी कट्टा समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Screenshot_2026-07-28_165833.jpg

गिरिडीह
पचम्बा थाना क्षेत्र में 23 जुलाई को मोहनपुर स्थित फॉरेस्ट ऑफिस के सामने मछली व्यापारी मो. आफताब से हुई ₹2.07 लाख की लूटकांड का पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा लूट की रकम में से 10 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं।
एसपी डॉ. बिमल कुमार ने क्या बताया?
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी-2 रुपेंद्र कुमार राणा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर गांडेय और बेंगाबाद थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर घटना में शामिल सभी पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पांच आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार वर्मा, पप्पू प्रसाद वर्मा, विजय राय उर्फ बाबा (सभी थाना बेंगाबाद, अशोक दास थाना गांडेय तथा शंकर दास थाना मुफ्फसिल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा ₹10 हजार नकद बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। छापेमारी दल में डीएसपी-2 रुपेंद्र कुमार राणा, पुलिस निरीक्षक ज्ञानरंजन कुमार, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सोनू वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Tags - Giridih Robbery Case Police Action Jharkhand News Crime News