द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह में शनिवार को परिषदन भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय सिंह ने की, जबकि बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और जिले के कांग्रेस पर्यवेक्षक जीपी पटेल मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जीपी पटेल ने कहा कि वर्ष 2025 संगठन सृजन का वर्ष है और इसके तहत कांग्रेस का जनाधार फिर से मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रखंड कमेटी के गठन के बाद अब पंचायत कमेटियों का गठन 15 अगस्त तक हर हाल में पूरा करना है। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे तय समय-सीमा में कार्य को पूरा करें।
इस दौरान जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि गिरिडीह जिले की प्रत्येक पंचायत में कांग्रेस का संगठन फिर से खड़ा किया जाएगा। प्रखंड और मंडल कमेटियों का गठन हो चुका है, अब पंचायत कमेटियों और बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति शेष है। पंचायत कमेटियों के सदस्यों को जल्द ही नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव अजय सिन्हा, उपेंद्र सिंह, ऋषिकेश मिश्रा, अशोक विश्वकर्मा, मदनलाल विश्वकर्मा, प्रो. मंजूर अंसारी, नेसांब अहमद, अहमद राजा नूरी, निरंजन तिवारी, अभिनंदन सिंह, निजामुद्दीन, नागेश्वर मंडल, मोतीलाल शास्त्री, कपिलदेव राय, राजकिशोर सिंह, इकबाल अंसारी, मुरली मंडल, चंद्रशेखर सिंह, शब्बीर खान, योगेश्वर महथा, राजेश तुरी, सुनील राय, बलराम यादव, अमित सिन्हा, समीर राज चौधरी, दिनेश बिष्कर्मा समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।
