logo

गिरिडीह में धान के गोदाम में चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में भारी मात्रा में शराब जब्त

giri_wine1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के चिताखारो गांव में शराब माफियाओं के द्वारा सेफ जोन बना कर बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। जिसका खुलासा उत्पाद विभाग की टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करने के बाद किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब और शराब तैयार करने की सामग्रियों को जब्त किया है। हालांकि इस छापेमारी अभियान के दौरान किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है। बता दें की बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के चिताखारों गांव में शराब माफियाओं के द्वारा धान के गोदाम को सेफ जोन बना कर वहां अवैध रूप से नकली विदेशी शराब तैयार करने के लिए फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था।

जिसकी सूचना उत्पाद विभाग को मिली, सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम भरकट्टा ओपी पुलिस के सहयोग से चिताखारो स्थित उक्त स्थल पर पहुंची। जहां धान के गोदाम में अवैध शराब की फैक्ट्री देख कर अधिकारियों और कर्मचारियों के होश उड़ गए। टीम ने पूरे गोदाम को सील कर दिया और मौके पर से अलग-अलग ब्रांड की कुल 34 पेटी अवैध शराब, एक ट्रैक्टर खाली शराब की बोतलें, 6 गैलेन नकली शराब जिसकी कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है उसे जब्त कर लिया। इधर इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं उत्पाद विभाग की टीम शराब माफियाओं को चिन्हित कर कार्रवाई करने में जुट गई है।

Tags - giridih birni block bharkatta op chitakharo village illegal liquor factory fake foreign liquor liquor mafia police raid excise department illegal alcohol liquor seizure