logo

सीएम का पुतला दहन करने की जिद पर अड़े भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस ने सबको हिरासत में लिया

wot.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने की जिद पर अड़ गए हैं। पुलिस ने सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। दरअसल शनिवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में इसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति को देखते हुए झंडा मैदान से टावर चौक तक भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। दरअसल, शुक्रवार को छात्र हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने के लिए झंडा मैदान पहुंचे थे। इसी दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ उनका विवाद हो गया था और आरोप है कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। घटना के बाद से गिरिडीह में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी इस पूरे मामले को लेकर लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रों के साथ हुई मारपीट के विरोध में वे मुख्यमंत्री का पुतला दहन करके अपना विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं, पुलिस किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए मौके पर मुस्तैद है। झंडा मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


 

Tags - Giridih BJP Hemant Soren JMM Jharkhand Politics BJP Protest Student Protest Giridih News Political Clash