गिरडीह
बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरकट्टा ओपी के सिरमाडीह गांव से एक महिला की मौत हो गई, जहां पति पर अपनी ही 55 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने का संगीन आरोप लगा है। मृतका की पहचान कुलसी देवी पति दौलत साव के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
घटना की पूरी जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार, कुलसी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनके पति दौलत साव पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
पोस्टमार्टम के लिए गिरडीह भेजने की तयारी की जा रही
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरडीह भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।