logo

गिरिडीह : डोंबी पहाड़ी के पास बासुदेव मंडल की निर्मम हत्या, इलाके में फैली दहशत

WhatsApp_Image_2026-06-23_at_1_42_48_PM.jpeg

गिरिडीह
डुमरी प्रखंड की बड़की बेरगी पंचायत अंतर्गत डोंबी पहाड़ी के पास सोमवार सुबह बसगोहरा निवासी बासुदेव मंडल की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच में जुट गया। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।  घटना की पूरी जानकारी 
घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है।हालांकि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। बताया जाता है कि मृतक अपने ट्रैक्टर के ड्राइवर को लाने के लिए बासोंकांडों आया हुआ था तभी एक सुनसान जगह पर अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया। जहां पत्थर और लाठी डंडे से मार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान ससारखो निवासी बासुदेव मंडल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस वारदात के बाद जहां मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कड़ी कार्रवाई और क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही 
पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags - Giridih Crime News Dumri News Jharkhand Crime