गिरिडीह
जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका स्थित लच्छीबागी के समीप जीटी रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार पति-पत्नी में से पति ईश्वर महतो की इलाज के दौरान रास्ते में मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी इंद्री देवी का इलाज रांची के वेदांता अस्पताल में जारी है।
घटना की जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने लच्छीबागी निवासी दंपति की बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों कई फीट दूर जा गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने की मदद
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पहले बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया था। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया था। रेफर के दौरान वाहन में इलाज के बीच पत्नी का इलाज जारी रखा गया, लेकिन पति ईश्वर महतो की रास्ते में मौ,त हो गई। वहीं इंद्री देवी को रांची के वेदांता अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जीटी रोड पर यातायात बाधित रहा
हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए जीटी रोड पर यातायात बाधित रहा। बगोदर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व कार को जब्त कर थाने ले जाया और प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार व सड़क पार करते समय लापरवाही को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तार से जांच कर रही है और चालक की पहचान व आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
