logo

गिरिडीह में 24 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से हमला; इलाके में सनसनी

Screenshot_2026-04-28_122904.jpg

गिरिडीह
पचम्बा थाना क्षेत्र के आजाद नगर स्थित चदरा पुल के पास सोमवार की देर रात 24 वर्षीय तौफिक अंसारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के फुफेरे भाई बब्बन अंसारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 12 बजे तौफिक के मोबाइल पर उसके एक परिचित का फोन आया था। इसके बाद वह अपने दो दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा। वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने तौफिक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।हमलावरों के नाम मरने से पहले किए उजागर
आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने धारदार हथियार से तौफिक पर हमला कर दिया। जान बचाने की कोशिश में वह जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ वार किए और गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ गए अन्य युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले और परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर तौफिक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि मौत से पहले तौफिक ने हमलावरों के नाम बताए थे, जिसका मोबाइल में रिकॉर्ड भी मौजूद है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पहले तौफिक के पैर में गोली मारी गई, इसके बाद धारदार हथियार से हमला किया गया। हालांकि, गोली चलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tags - jharkhand girdih murder caselatest news girdih