logo

मंत्री बने घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, संभालेंगे जल संसाधन तथा उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग

मंत्री बने घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, संभालेंगे जल संसाधन तथा उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग

द फॉलोअप डेस्कः
घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही उन्हें विभाग भी मिल गया है। रामदास सोरेन के जिम्मे जल संसाधन तथा उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग आए हैं। वहीं, मंत्री हफीजुल हसन और मिथिलेश ठाकुर के विभागों में भी फेरबदल किया गया है। बदलाव के बाद मिथिलेश ठाकुर के जिम्मे पेयजल और स्वच्छता विभाग और पर्यटन-कला संस्कृति तथा युवा कार्य विभाग संभालेंगे। वहीं, हफीजुल हसन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग और नगर विकास तथा आवास विभाग की जिम्मेवारी संभालेंगे।

Tags - Ramdas Soren Ghatshila MLA Water Resources Department