logo

GEL चर्च के बिशप सीमान्त संदीप तिर्की का निधन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और बंधु तिर्की ने जताया शोक

GEL चर्च के बिशप सीमान्त संदीप तिर्की का निधन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और बंधु तिर्की ने जताया शोक

रांची
जीईएल चर्च (GEL Church), रांची (Ranchi) के बिशप (Bishop) Rt. Rev. सीमान्त संदीप तिर्की (Seemant Sandeep Tirkey) के आकस्मिक निधन (Sudden Demise) की सूचना मिलने पर आज मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की (Shilpi Neha Tirkey) एवं पूर्व मंत्री (Former Minister) बंधु तिर्की (Bandhu Tirkey) उनके निवास स्थान (Residence) पहुंचे। दोनों ने दिवंगत बिशप (Late Bishop) को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि (Tribute) दी तथा शोकाकुल परिजनों (Bereaved Family Members) के प्रति अपनी संवेदना (Condolences) व्यक्त की। इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की एवं बंधु तिर्की ने कहा कि बिशप सीमान्त संदीप तिर्की का निधन कलीसिया समाज (Church Community) के साथ-साथ पूरे सामाजिक जगत (Society) के लिए एक अपूरणीय क्षति (Irreparable Loss) है।


उल्लेखनीय कार्य सदैव याद किए जाएंगे
उन्होंने कहा कि समाज के दबे-कुचले, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने अपने सेवाभाव, विचारों और सामाजिक योगदान से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदना शोकाकुल परिजनों, जीईएल चर्च परिवार एवं समस्त विश्वासियों के साथ हैं। प्रभु परमेश्वर दिवंगत बिशप सीमान्त संदीप तिर्की जी को अपनी शाश्वत शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों एवं सभी विश्वासियों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य दें।

Tags - Church Bishop Tribute Ranchi Condolence shilpi neha tirkey.