गढ़वा
गढ़वा जिले मे जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिल रहा है। दो दिन पहले एक हथिनी की मौत के बाद आज जंगली हाथियों के झुण्ड ने एक गाँव पर हमला कर एक व्यक्ति को पटक-पटक कर मार डाला जबकि एक को घायल कर दिया है। वहीं कई घरो को भी ध्वस्त कर दिया है। हाथियों के इस हमले के बाद लोगों में डर का माहौल है। जिले के रंका वन क्षेत्र के बांदु चूतरू गाँव मे अहले सुबह हाथियों के झुण्ड ने हमला कर दिया। इस दौरान पुरे गाँव मे अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान हाथियों के झुण्ड ने डिगर मांझी पिता रंगहतु मांझी को अपने चपेट मे ले लिया और पटक-पटक कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
.jpg)
रात के समय दहशत का माहौल
वहीं एक अन्य व्यक्ति सरदार मांझी को घायल हो गए हैं। हाथियों के झुण्ड ने गाँव मे करीब दो घंटा रहकर उत्पात मचाते हुए चार घरो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। गांव से हाथियों के झुण्ड के जाने के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और मृतक के शव को लेकर रंका थाना आ गई और मामले की छानबीन मे जुट गई। हाथियों के द्वारा लगातर नुकसान पहुंचाने पर ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त है। वहीं कुछ लोगो का मानना है की दो दिन पहले चिनियाँ मे एक हथिनी की मौक्त का कहीं ये बदला तो नहीं ले रहे हैं। फिलहाल वन विभाग मृतक के आश्रितो को मुआवजा देने की प्रक्रिया में है। वहीं नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा की लगातर हो रही इस घटना से रात के समय दहशत का माहौल है।
.jpeg)