logo

JSCA U-23 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में गढ़वा टीम की शानदार जीत, विकाश कुमार गर्ग लिए 7 विकेट

trywbh46.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत आज शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम, गुमला में खेले गए मुकाबले में गढ़वा U-23 टीम ने खूंटी U-23 को 8 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए खूंटी U-23 की पूरी टीम 38.1 ओवर में मात्र 155 रन पर ऑलआउट हो गई। खूंटी की ओर से बलराम नायक ने 91 गेंदों में 70 रन और रूपेश लिंडा ने 21 रन बनाए। गढ़वा की ओर से विकाश कुमार गर्ग ने 10 ओवर में केवल 40 रन देकर 7 विकेट झटके। इसके अलावा मौसम दीप तिवारी ने 2 और रूपेश कुमार ने 1 विकेट लेकर खूंटी की पारी को जल्दी समाप्त किया।
156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़वा U-23 टीम ने केवल 21.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 156 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। आयुष गर्ग ने नाबाद 72 रन (73 गेंद, 12 चौके) की विस्फोटक पारी खेली, जबकि हर्ष कुमार सिंह ने 84 रन (50 गेंद, 12 चौके, 1 छक्का) बनाकर उनकी शानदार मदद की। गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन के लिए विकाश कुमार गर्ग को सर्वसम्मति से मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 

Tags - Gadhwa cricket team victory Inter-district cricket Jharkhand Harsh Kumar Singh batting highlights Gadhwa cricket team victory JSCA U-23 cricket news JSCA under-23 tournament results Jharkhand youth cricket news