logo

सरकारी स्कूलों में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

g_p_c.jpg

गढ़वा

गढ़वा पुलिस अधीक्षक (SP) आशुतोष शेखर के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के सरकारी विद्यालय में हो रही चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए गठित छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी में प्रयुक्त कार, मोटरसाईकिल और चोरी किए गए सामान भी बरामद किए हैं। मेराल थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ दिलु लोहार, इंस्पेक्टर बृज कुमार और थाना प्रभारी विष्णु कांत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में बैटरी, बिजली तार, मोबाइल समेत अन्य सामानों की चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ दिलु लोहार एवं इंस्पेक्टर बृज कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया था।

चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
गठित टीम ने भंडरिया थाना क्षेत्र के सरईडीह में चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी अरशद अंसारी और इस्तेखार अंसारी को पकड़ा। पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों दिलशाद अली, साजिद अली, तथा दीपक कुमार को भी चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान अरशद अंसारी एवं इस्तेखार अंसारी ने मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग मध्य विद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान एक पिकअप वैन, एक कार, सोलर इन्वर्टर, छह 12 वोल्ट की बैटरियां तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Tags - Garhwa Police Theft Case Jharkhand Police