logo

गढ़वा सदर अस्पताल में स्लाइन स्टैंड नहीं मिला, मरीज को हाथ में बोतल पकड़कर चढ़ाना पड़ा ड्रिप

SLINE.jpg

गढ़वा
झारखंड के स्वास्थ मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी को यदि पत्रकारों को पीटवाने से समय मिल जाए तो अब अपने विभाग की चिंता करनी चाहिए। गढ़वा जिले के सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल में मूलभूत व्यवस्थाओं की कमी सामने आ रही है। ताजा मामले में सड़क दुर्घटना में घायल एक मरीज को स्लाइन चढ़ाने के लिए स्टैंड तक उपलब्ध नहीं हो पाया, जिसके कारण परिजनों को हाथ में स्लाइन पकड़कर इलाज कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पताल में पर्याप्त उपकरण उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।


लगातार सामने आ रही खामियां
बीते एक महीने के भीतर अस्पताल से कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। कभी ठेला एम्बुलेंस से मरीज को लाने की घटना सामने आई, तो कभी ऑपरेशन थिएटर में भीषण गर्मी के बीच एसी और पंखे बंद पाए गए। इन घटनाओं ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया, तो मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

Tags - Jharkhand news Health department Hospital news Medical negligence Garhwa news India news