logo

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक का कहर, पैदल जा रहे 50 साल के महेंद्र चंद्रवंशी की मौके पर मौत

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक का कहर, पैदल जा रहे 50 साल के महेंद्र चंद्रवंशी की मौके पर मौत

द फॉलोअप डेस्क:

गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रंका-चिनियां मुख्य सड़क पर माझीगांवा गांव के मेन रोड के पास हुआ। मृतक की पहचान रंका खुर्द के देशहवा टोला निवासी महेंद्र चंद्रवंशी, पिता बालगोबिंद राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महेंद्र चंद्रवंशी माझीगांवा गांव से पैदल अपने घर रंका खुर्द के देशहवा टोला जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। 

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेंद्र चंद्रवंशी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही रंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए।

Tags - Garhwa road accident Garhwa bike accident Ranka road accident Ranka Chinia road accident Garhwa latest news