द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा जिले के रमकंडा में हुए रामनवमी विवाद के मामले में एसपी के निर्देश पर रमकांडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अब तक 72 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 220 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में हिंदू पक्ष के 21 और मुस्लिम पक्ष के 51 लोग शामिल हैं। वहीं अज्ञात आरोपियों में हिंदू पक्ष के 100 से 120 और मुस्लिम पक्ष के लगभग 100 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
एसपी अमन कुमार ने बताया कि इस मामले में कुल 72 लोगों को नामजद करते हुए 200 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 18 मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा धारदार फरसा, लाठी-डंडा भी बरामद किए गए हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
