logo

दुर्गा पूजा में भीड़ और आपात स्थितियों से निपटने के लिए गढ़वा पुलिस ने की मॉक ड्रिल

दुर्गा पूजा में भीड़ और आपात स्थितियों से निपटने के लिए गढ़वा पुलिस ने की मॉक ड्रिल

द फॉलोअप, गढ़वा: 

Jharkhand News: गढ़वा में दुर्गा पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से कल्याणपुर स्थित पुलिस लाइन (Garhwa Police) मे गुरुवार को मॉक ड्रिल (Mock drill) का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर (SP Ashutosh Shekhar) के निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास में जवानों ने विभिन्न आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल के दौरान बलवा नियंत्रण, दंगाइयों को नियंत्रित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का अभ्यास किया गया।

समन्वय और संकट के समय प्रभावी ढंग से कार्रवाई

इसका मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की तत्परता, आपसी समन्वय और संकट के समय प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने की क्षमता को परखना था। अभ्यास के दौरान जवानों ने भीड़ नियंत्रण, (Crowd control) संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई और विधि-व्यवस्था (Law and order) बनाए रखने से संबंधित रणनीतियों का अभ्यास किया। पुलिस ने इस अभ्यास के माध्यम से दुर्गा पूजा के दौरान संभावित अफवाहों, अत्यधिक भीड़ और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने पर जोर दिया। मॉक ड्रिल में एंबुलेंस वाहन को भी शामिल किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Tags - Garhwa Police mock drill crowd control emergency response law and order Garhwa News Jharkhand News Update