गढ़वा
गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गढ़वा एसपी को मिले गुप्त सुचना के आधार पर मिनीगन फैक्ट्री का उदभेदन हुआ है, पूर्ण निर्मित देशी कट्टा सहित हथियार बनाने के उपकरण के साथ दो निर्माणकर्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सुचना मिली की बरडीहा थाना क्षेत्र के लेवातांड के जंगल मे चोरी छिपे अवैध रूप से हथियार बनाने का कारखाना चल रहा है। इसी सुचना के आधार पर एसपी ने गढ़वा एसडीपीओ दील्लू लोहरा एवं बरडीहा थाना प्रभारी के नेतृत्व एक टीम गठित कर छापेमारी की। पहले पुलिस ने अवैध हथियार निर्माणकर्ता जो पहले से आर्म्स एक्ट का आरोपी है संजय विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। उसके बाद उससे कड़ाई से ज़ब पूछताछ की गई तो उसके निशानदेही पर चंदू उरांव नाम के एक अपराधी को भी पकड़ा गया। जो निर्मित हथियार को बेचा करता था।

गाँव के जंगल मे अवैध मिनीगन फैक्ट्री
पुलिस ने उसे पकड़ कर उस जगह छापेमारी की जहां से अवैध रूप से हथियार निर्माण किया जा रहा था उनके निशानदेही पर पुलिस ने दो देशी कट्टा सहित हथियार बनाने के कुल 15 सामग्री बरामद किए गए। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि बीती रात गुप्त सुचना मिली थी आर्म्स एक्ट का एक आरोपी जेल से निकल कर हथियार बनाने एवं बेचने का कार्य कर रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरडीहा थाना प्रभारी के नेतृत्व मे टीम गठित कर थाना क्षेत्र के लेवातांड गाँव मे छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके निशानदेही पर उसी गाँव के जंगल मे अवैध मिनीगन फैक्ट्री का उदभेदन किया गया जहां से फैक्ट्री चलाने वाले संजय विश्वकर्मा के पास से एक अवैध हथियार के अलावा हथियार बनाने वाले कई उपकरण को बरामद किया गया है दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।
.jpg)