द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
मध्य प्रदेश के विंध्यनगर थाना क्षेत्र स्थित कंचन ज्वेलर्स लूटकांड में गढ़वा पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पतिहारी निवासी शमशाद अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से लूट में मिले हिस्से का सोना, 4,400 रुपये नकद और मोबाइल बरामद किया है। साथ ही, गढ़वा के साबिर के पास से लूटी गई बाइक भी बरामद की गई है।पुलिस के मुताबिक, गढ़वा के रंका और हरिहरपुर इलाके से बाइक लूटने के बाद अपराधियों ने उसकी नंबर प्लेट बदल दी और बाइक को मध्य प्रदेश पहुंचाया। इसी बाइक का इस्तेमाल विंध्यनगर के कंचन ज्वेलर्स में लूट की वारदात को अंजाम देने में किया गया।
.jpeg)
शमशाद अंसारी पर पहले से दर्ज हैं कई अहम केश
पूछताछ में शमशाद ने बताया कि लूटी गई अपाची बाइक को अनपरा में राहुल स्वीपर के घर रखा गया था। 12 सितंबर को बाइक की नंबर प्लेट हटाई गई और 13 सितंबर को वारदात के बाद नंबर प्लेट दोबारा लगा दी गई। पूछताछ में बाइक लूट से लेकर मध्य प्रदेश के ज्वेलर्स लूटकांड तक कई अहम कड़ियां सामने आई हैं। मामले में रौशन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस पहले ही सोनू उर्फ शाबिर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, शमशाद अंसारी पर रंका, हरिहरपुर, अनपरा और विंध्यनगर थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढें: CM हेमंत सोरेन ने करम पर्व पर दी शुभकामनाएं, कहा- प्रकृति, संस्कृति और परंपरा से जुड़ाव हमारी पहचान