logo

Garhwa : कैदी की आत्महत्या मामले में डंडई थाना प्रभारी हुए निलंबित

कैदी की आत्महत्या मामले में डंडई थाना प्रभारी हुए निलंबित

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के गढ़वा में हाजत में कैदी के मौत मामले में डंडई थाना प्रभारी जनार्दन राउत पर कार्रवाई हुई है। इस मामले में राउत को निलंबित कर बरडीहा के थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव को डंडई थाना प्रभारी बना दिया गया है। यह आदेश एसपी दीपक कुमार पांडेय ने जारी किया है।

इस दौरान राउत के साथ अन्य कई थाना प्रभारियों का भी तबादला किया गया है। एसपी ने 24 घंटे के अंदर नव पदस्थापन स्थल पर योगदान का आदेश भी दिया है। आपको बता दें, सोमवार की रात हाजत में एक कैदी ने आत्महत्या कर ली थी। इसी मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया है। 

Tags - Garhwa Dandai police station in-charge suspended prisoners suicide case Jharkhand News