logo

गढ़वा में कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, 28 सितंबर को ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

गढ़वा में कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, 28 सितंबर को ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

गढ़वा

गढ़वा जिला में कांग्रेस जिला कमेटी ने गढ़वा परिषदन मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुरजीत नागवाला ने चुनाव आयोग के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटों में हेरफेर कर कई राज्यों में सरकार बनाने का काम किया गया है। इन्हीं आरोपों को लेकर कांग्रेस 28 सितंबर को चुनाव आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करेगी। चुनाव आयोग का रवैया बेहद चिंताजनक है। राहुल गांधी पिछले तीन वर्षों से वोट चोरी के मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी 28 सितंबर को चुनाव आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करेगी और अपना विरोध दर्ज कराएगी।


Tags - Garhwa Congress Election Commission Gyanesh Kumar Rahul Gandhi